Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : फेसिनेटिंग वर्ल्ड आफ स्पेस पर हुई व्याख्यानमाला

लोहरदगा : फेसिनेटिंग वर्ल्ड आफ स्पेस पर हुई व्याख्यानमाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। नेतरहाट आवासीय विद्यालय में दो विषयों पर व्याख्यान माला आयोजित किया गया। इसमें केरल के तिरुअनंतपुरम के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्र प्रियदर्शन ने फेसिनेटिंग वर्ल्ड आफ स्पेस विषय पर रुचिकर और ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा संतोष कुमार सिंह ने वैज्ञानिक प्रियदर्शन को पुष्पगुच्छ देकर की। इस दौरान वैज्ञानिक प्रियदर्शन ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान के विकास के क्रमवार इतिहास के साथ आधुनिकतम तकनीक और इसके सामान्य जनजीवन में उपयोग आदि विषयों पर गहन विस्तृत जानकारी पावर प्वाइंट के माध्यम से दी। व्याख्यान में छात्रों और शिक्षकों की ओर से भी काफी जिज्ञासाएं प्रश्न रूप में रखी गयी। इसके बाद अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से छात्र चिरंजीवी विशाल सोनी ने पैसा बोलता है विषय पर सेमिनार प्रस्तुत किया।

अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डा प्रसाद पासवान की प्रेरणा से छात्र चिरंजीवी विशाल द्वारा प्रस्तुति दी गयी। भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की सरल और स्पष्ट व्याख्या के साथ भारतीय रिजर्व बैंक सहित अन्य बैंकों की कार्यशैली, एटीएम, मांग और आपूर्ति जैसे क्षेत्रों की जानकारी दी गयी। यह जानकारियां आज की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी हैं। चिरंजीवी विशाल ने पावरप्वाइंट के माध्यम से व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग अध्यक्ष रवि प्रकाश ने किया। पैसा विषय पर उन्होंने सारगर्भित कविता पाठ भी किया।

कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष रवि रंजन ने बैंकिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर और इंटरनेट की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कोर बैंकिंग, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्य ने दोनों प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए ऐसे और आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,543