Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राज्य सरकार के खिलाफ 11 को विशाल प्रदर्शन करेगी भाजपा

राज्य सरकार के खिलाफ 11 को विशाल प्रदर्शन करेगी भाजपा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाजपा राज्य सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गयी है। इसलिए 11 अप्रैल को आयोजित भाजपा घेराव कार्यक्रम के लिए पार्टी नेता 3 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय में रणनीति बनाने की तैयारी में जुटेंगे। भाजपा के इस प्रोटेस्ट पर मुख्यमंत्री से लेकर कांग्रेस और झामुमो के नेता भाजपा पर आक्रामक हैं।

झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में 3 अप्रैल को बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में 11 अप्रैल को रांची में होने वाले भाजपा के प्रदर्शन की रणनीति बनायी जायेगी। इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष, सभी जिला प्रभारी, पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता बैठक मौजूद रहेंगे। राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा के द्वारा रांची में किये जाने वाले आंदोलन की रणनीति बनेगी।

बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि तीन अप्रैल को झारखंड भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्राधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गयी है। साथ प्रदेश के सभी बड़े नेता इस बैठक में शामिल होंगे। 11 अप्रैल को रांची में आयोजित भाजपा के घेराव की रणनीति बनेगी। साथ ही साथ ही आगे के कार्यक्रम की रणनीति बनेगी। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां की सरकार के तीन वर्षों का शासन, कुशासन रहा है।

बेरोजगारों के दिलों पर आघात करने वाली और रोजगार छीनने वाली सरकार है। विनाशयुक्त सरकार है। जनता भी आहत है और इस सरकार से निजात चाहती है और इसलिए भाजपा ने तय किया है। अब 11 अप्रैल को झारखंड की जनता सड़कों पर उतर कर, भाजपा के नेतृत्व में बड़ा आंदोलन करेंगे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। राज्य के सभी गांव से कार्यकर्ता आयेंगे।

भाजपा 11 अप्रैल को रांची में होने वाले प्रोटेस्ट को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई रोजगार नहीं है। ऊल जूलूल और बिना तथ्य के आरोप लगाना उनका काम है। उनके खबरों को प्रमुखता मिलती है और उससे भ्रम की स्थति पैदा होती है। ये इनकी परंपरा है। 

भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा राज्य सरकार के घेराव वाले कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आप भाड़े के टट्टू से लड़ाई नहीं लड़ सकते, वो अपना भाड़ा लेगा और चल देगा। इनके पास जो भी भीड़ है, वो भाड़े की भीड़ है और उससे आंदोलन नहीं होता है। देखते हैं क्या हश्र होता है उस दिन?
भाजपा के द्वारा 11 मार्च को रांची में किए जाने वाले, राज्य सरकार के घेराव पर कांग्रेस नेता कुमार राजा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सबसे पहले भाजपा के लोगों को दिल्ली जाकर पीएम के आवास का घेराव करना चाहिए। मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। 

केंद्र सरकार, राज्य सरकार की राशि को रोक कर रखी है। केंद्र सरकार के खिलाफ जिस तरीके से कांग्रेस लगातार प्रोटेस्ट कर रही है, उससे वो बौखलाये हुए हैं। हेमंत सरकार लगातार राज्य की जनता के हित में काम कर रही है, पर बीजेपी का ध्यान है कैसे राज्य की सरकार पर कब्जा करें। हमारी सरकार चुनाव में जाने से पहले सारे घोषणाओं को पूरा करेगी। हमारी सरकार काम करती रहेगी और भाजपा ड्रामा करता रहे। झारखंड की बात करें तो सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को घेरे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,705