Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एसआर डीएवी पुंदाग में पॉश एक्ट पर संगोष्ठी आयोजित

एसआर डीएवी पुंदाग में पॉश एक्ट पर संगोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बनाये गये पॉश एक्ट पर विशद् ‌संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पंचायती राज व्यवस्थासे जुड़ी श्रीमती कविता विशेषज्ञ के रूप में मौजूद थी।

श्रीमती कविता ने पीपीटी के माध्यम से शिक्षक समुदाय को कार्यक्षेत्र में वांछित तथा अवांछित व्यवहार की जानकारी दी। साथ ही उनसे जुड़ी कानूनी धाराओं के विषय में भी उपयोगी जानकारी देते हुए बताया कि हर संस्थान में एक कमेटी गठित होनी चाहिए, जो इस तरह की शिकायतों को सुने तथा आवश्यक कार्यवाही करें।

प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने श्रीमती कविता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पॉश के विषय में सबको जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए है।उन्होंने भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर यत्र नरयस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता... के सिद्धांत का पालन करने की बात पर बल दिया।उन्होंने कहा कि शिक्षक हों या शिक्षिका, सभी को पॉश की जानकारी होनी चाहिए तथा उसी के अनुरूप कार्य करना चाहिए।

किसी को किसी प्रकार की परेशानी हो तो शिकायती कमेटी से संपर्क करना चाहिए। न तो किसी को अनावश्यक प्रताड़ित करना चाहिए, न ही किसी को तकलीफ देनी चाहिए। संगोष्ठी का सफल संचालन श्रीमती इंदु प्रसाद ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,390