Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पुलिस थी रामनवमी में व्यस्त, तब तक भाकपा माओवादियों ने लूट लिये डेटोनेटर-विस्फोटक

पुलिस थी रामनवमी में व्यस्त, तब तक भाकपा माओवादियों ने लूट लिये डेटोनेटर-विस्फोटक
विज्ञापन

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। भाकपा माओवादियों ने परमबालजोड़ी गांव के जंगल स्थित डीके घोष कंपनी के विस्फोटक को लूटा है।

माओवादियों ने वहां कंपनी के मैगजीन पर गुरुवार की मध्य रात्रि धावा बोल कर भारी मात्रा में डेटोनेटर अन्य विस्फोटक सामग्री लूट ली। हालांकि नक्सलियों के द्वारा कितनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लूटी है, इसकी जानकारी अब तक साफ नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सुबह पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी है।

बता दें कि गुरुवार को क्षेत्र में रामनवमी का जुलूस निकाला गया था और सभी पुलिसकर्मी जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की देख रेख में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर भाकपा माओवादी नक्सलियों का एक जत्था बडा़जामदा ओपी थाना क्षेत्र के परमबालजोड़ी गांव पहुंचा। 

वहां जंगल में स्थित डीके घोष कंपनी की विस्फोटक रखने वाली मैगजीन हमला करते हुए वहां रखे विस्फोटक लूट लिये। डीके घोष कंपनी खदानों में विस्फोटक सामग्री की सप्लाई करती है और विस्फोटक रखने वाली जगह मैगजीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्राइवेट सेक्युरिटी गार्ड के जिम्मे है। 

इसकी जानकारी होने के बाद नक्सलियों ने उस मैगजीन पर धावा बोल दिया और वहां रखे डेटोनेटर लूट लिया। पश्चिमी सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी हैं। लेकिन अभी तक कितनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लूटी गयी है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। जांच करने के बाद ही यह साफ हो पायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,150