Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : आज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, कल चलेगी तेज हवा

झारखंड : आज बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, कल चलेगी तेज हवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची और आसपास के इलाकों में आज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। जबकि, एक अप्रैल को वज्रपात के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

 गारू प्रखंड के बारेसाढ़ में गुरुवार आंधी-बारिश ने जम कर तबाही मचायी। आंधी-बारिश से बारेसाढ़ के मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इधर, आंधी-बारिश की वजह से रामनवमी जुलूस भी प्रभावित हुआ। बाद में रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों व पुलिस कर्मियों पर सड़क से पेड़ को हटाया। खूंटी समेत आसपास के इलाकों में बारिश के बाद भी राम भक्तों का उत्साह चरम पर रहा। 

यहां विभिन्न अखाड़ों से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। वहीं जय श्रीराम के जयकारे लगते रहे। दोपहर बार शोभायात्रा अखाड़ेधारियों ने निकाली। इस दौरान खिलाड़ी शस्त्र चालन का करतब भी दिखा रहे थे। लोग जय श्रीराम और बजरंग बली के उदघोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। डीजे की धून पर हर पांव थिरक रहे थे। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह शस्त्र चालन के करतब दिखाये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,142