Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सेक्रेड हार्ट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सेक्रेड हार्ट का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन

रिपोर्ट कार्ड देख खिले बच्चे-अभिभवकों के चेहरे

टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। यह परीक्षा परिणाम वर्ग नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों के लिए जारी किया गया। अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी बच्चों को गाउन पहना कर रिजल्ट दिया गया। 

हाथ में रिजल्ट लिये और गाउन पहने बच्चे काफी फब रहे थे। बच्चों के चेहरे पर खुशियों की चमक साफ देखी जा रही थी। वहीं अच्छे रिजल्ट को देखकर अभिभावक भी फूले नहीं समा रहे थे। अभिभावक बच्चों के साथ आते, रिपोर्ट कार्ड लेते और सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचा कर खुशी-खुशी लौट जाते। 

अभिभावकों के आने और जाने का यह सिलसिला दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। अच्छा रिजल्ट पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

मौके पर विद्यालय के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति कृत संकल्पित है। छात्रों का चतुर्दिक विकास विद्यालय का लक्ष्य है। इसके लिए विद्यालय में समय-समय पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां बच्चे खुलकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

रिजल्ट तैयार करने और बांटने में नर्सरी से वर्ग 5 तक के शिक्षकों में अलका सिंह, रूबी वर्मा, कुंतल जेठवा, कामिनी सहाय, स्वाति कुमारी, दीक्षा सिंह, मरियम मैम, पूजा सलूजा, प्रियंका गुप्ता, रंजीता कुमारी, सपना शर्मा, प्रियंका सिंह, स्वीटी सिन्हा रेखा राणा, सरोज पांडेय, रेनू सेठ समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,746