Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : जेजे कॉलेज में लैंगिक संवेदनशीलता पर हुई संगोष्ठी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : जेजे कॉलेज में लैंगिक संवेदनशीलता पर हुई संगोष्ठी
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर हुई विशेष चर्चा 

टीम एबीएन, कोडरमा। जेजे कॉलेज में आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के द्वारा महिला प्रकोष्ठ एवं डालसा, कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी हुई। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य विमल उपाध्याय ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डालसा के सचिव अभिषेक प्रसाद एवं मुख्य वक्ता के रूप में एलएडीसी की डिप्टी चीफ किरण कुमारी थीं। 

अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया। अतिथियों का स्वागत महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक संगीता बारला ने किया और अतिथियों को भेंट स्वरूप पौधा दिया। विषय प्रवेश कराते हुए डॉ अशोक अभिषेक ने कराया और कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में लैंगिक संवेदनशीलता को प्रमुखता देने की बात बतायी। मुख्य वक्ता किरण कुमारी ने घरेलू हिंसा एवं यौन उत्पीडन संबंधी जानकारी, कानूनों एवं प्रावधानों की जानकारी दी। इस तरह की घटनाओं को रोकने एवं खत्म करने हेतु इसके विरुद्ध आवाज उठाने की सलाह दी। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक प्रसाद ने बताया कि यदि किसी भी महिला कर्मचारी का कार्यस्थल पर किसी प्रकार से शोषण होता है या यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं तो यह संस्थान की जवाबदेही बनती है कि संस्थान त्वरित कार्यवाई करे। अन्यथा महिला कर्मचारी की शिकायत पर संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाई तो होती ही है संस्थान पर भी कार्यवाही होती है। 

अतिथियों द्वारा लैंगिक संवेदनशीलता से संबंधित पोस्टर एवं कोलाज का निरीक्षण किया गया तथा प्रतियोगिता के विजेता को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर संगीता उरांव, द्वितीय राजेश कुमार यादव और तृतीय स्थान पर दिव्या ब्रूह रहीं। ऋचा तिग्गा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। 

संगोष्ठी में महिला प्रकोष्ठ की सदस्या डॉ रिमझिम रुखरियार, प्रेमी मोनिका टोपनो, कनिका कुमारी, बरसर अनिल कुमार, शिक्षक डॉ शमशाद आलम, डॉ निकहत परवीन, रामस्वरूप यादव, आरएन सिंह, शिक्षकेतर कर्मी क्रांति कुमार, तिलक यादव के अलावा कॉलेज के कई छात्र मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,477