झारखंड
बचपन स्कूल में मची बाल दिवस की धूम, चाचा नेहरु की याद में कार्यक्रम
ABN Bureau
•
13 Nov, 2021
1 Views
विज्ञापन
कोडरमा। गुमो स्थित बचपन (ग्रिजली पब्लिक) स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जयंती बाल दिवस के रुप में धूमधाम से मनायी गयी। स्कूल में आनलाइन विविध गतिविधियों का आयोजन हुआ। आॅनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। स्कूल के बच्चों के लिये स्पीच कम्पटीशन, फैंसी ड्रेस, फ्लावर मेकिंग कम्पटीशन आयोजित किये गये। जिसमें आर्चि अग्रवाल, अनिका कश्यप, सिद्धार्थ कुमार, सान्वी कुमारी, युवराज कुमार, विवान दुग्गर, नैवेधी झा, आशी अग्रवाल, भवयम पुजारा, जोषुआ जोएल, काशवी वैभव, सार्विका मोदी, लक्ष्य जैन, अचित्य राज, अनीका मोदी, अनन्या कुमारी, भूमिका राज शर्मा, सात्विक प्रकाश, दिशांश बंधु, मीनल महतो, दर्श जैन, जिया दुग्गर आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुति दी। शिक्षिकाओं ने अपनी आॅनलाइन कक्षा में बच्चों को चाचा नेहरु के जीवन के विषय में बताया साथ ही बच्चों को उनके आदर्शों को जीवन में उतारने के लिये प्रेरित किया। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरजा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामना देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में बचपन की अवस्था सबसे महत्वपूर्ण चरण होती है। जिसमें सभी को अपने बच्चों को प्यार, देखभाल और स्नेह से पोषित करना चाहिये। देश का नागरिक होने के नाते हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुये राष्ट्र के भविष्य को बचाना चाहिये। इसे सफल बनाने में संयोजिका अनीता कुमारी, सीसीए इंचार्ज अर्चना चंदन, शिक्षिका पूजा झा, मारिया मंडल, श्वेता अग्रवाल, संजू कुमारी, दिव्याली कुमारी, सोनी गुप्ता, नेहा कुमारी, निधि कुमारी, पूनम तेजपाल, सोनाली, अमिषा, सुचित शर्मा, प्रतीक जैन आदि का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन