टीम एबीएन, रांची। तुपुदाना ओपी इलाके में सोमवार देर रात सड़क हादसे में मनोज महतो की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिसके बाद युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
मामले की जानकारी मिलने के बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।