Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रामनवमी : 3500 जवानों की होगी तैनाती, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रामनवमी : 3500 जवानों की होगी तैनाती, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
  • ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी पैनी नजर 

टीम एबीएन, रांची। रांची में रामनवमी को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। अल्बर्ट एक्का चौक और डोरंडा सहित अन्य जगहों पर काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। अति संवेदनशील क्षेत्र में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की जायेगी। 

पूरी सुरक्षा की मॉनिटरिंग एसएसपी किशोर कौशल खुद कर रहे हैं और अधिकारियों को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। सुरक्षा में कहीं किसी प्रकार की चूक न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

पांच आईपीएस के अलावा 12 डीएसपी, 30 इंस्पेक्टर और 250 दरोगा सहित 3500 पुलिसकर्मी रामनवमी की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। 

एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को बताया कि रामनवमी को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गयी है। ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी कैमरा से पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। 

सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी रहेंगे सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। इसके लिए साइबर सेल की टीम लगातार काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च को सभी अखाड़ा धारी भव्य शोभायात्रा निकालेंगे इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है।

विज्ञापन