टीम एबीएन, रांची। रांची के सदर अस्पताल की बिल्डिंग नंबर 2 बन कर पूरी तरह से तैयार है। कई वर्षों से बन रहे इस बिल्डिंग का काम अब जाकर पूरा हुआ। वर्ष 2007 से ही राजधानी के सदर अस्पताल की बिल्डिंग नंबर 2 बन रही थी।
बिल्डिंग बनाये जाने के दौरान कई बार ठेकेदार और सदर अस्पताल प्रबंधन के बीच लापरवाही का आलम भी देखने को मिला। लेकिन ठेकेदारों द्वारा हैंडओवर करने की तारीख पर तारीख देने की कड़ी अब समाप्त हो गई है।
सदर अस्पताल के बिल्डिंग नंबर 2 के शुभारंभ होने को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ खेतान बताते हैं कि आज सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने आम लोगों के लिए नये भवन को खोल दिया। बिल्डिंग नंबर 2 में इमरजेंसी, ओपीडी, ब्लड टेस्ट की सुविधा रहेगी।
उन्होंने बताया कि इन सबके अलावा कुछ सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी बनाये जायेंगे। क्योंकि सदर अस्पताल में पहले से ही कई विभाग के विशेषज्ञ कार्यरत हैं। वहीं डॉक्टर खेतान ने बताया कि जो पुराने भवन हैं, उनमें इंडोर वार्ड बनाया जायेगा। जहां पर मरीज लंबे समय के लिए भर्ती किये जा सकेंगे।