टीम एबीएन, रांची। आल इंडिया गोजू-रियू कराटे डू फेडरेशन के द्वारा आयोजित ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग कैंप में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के छात्र साहिल श्रीवास्तव, सुहेल, हर्ष राज को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डन की उपाधि एवं रोहित भगत और रौवनक तिर्की को सेकंड डन की उपाधि फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्य प्रशिक्षक क्यूसी एल नागेश्वर राव के हाथों जमशेदपुर में दी गयी।
मौके पर फेडरेशन के मुख्य निदेशक सिहान शहजाद कुरैशी, नीरज यादव और नितेश कुमार मौजूद थे।