Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : ग्रिजली के कार्यालय, कन्हैया मिष्ठान समेत अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स की जांच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : ग्रिजली के कार्यालय, कन्हैया मिष्ठान समेत अन्य ठिकानों पर इनकम टैक्स की जांच
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। इनकम टैक्स की टीम सोमवार की शाम ग्रिजली व उनके अन्य संस्थानों पर एक साथ जांच शुरू की है। झुमरी तिलैया स्थित कन्हैया मिष्ठान भंडार, ग्रिजली के उजाला कॉम्पलेक्स स्थित कार्यालय और माहुरी धर्मशाला के मिठाई दुकान सह राइस मील कारखान में छापामारी कर रही है। 

जानकारी के अनुसार चंदवारा के तिलैया डैम स्थित ग्रिजली स्कूल में भी जांच की जा रही है। कन्हैया मिष्ठान के जांच के दौरान किसी भी ग्राहक को अंदर प्रवेश  नहीं करने दिया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस मुख्य गेट में मौजूद थी, जबकि अधिकारी कागजातों की छानबीन में जुटे थे। बता दें कि ग्रिजली ग्रुप के द्वारा तिलैया डैम स्थित आवासीय स्कूल, गुमो स्थित बीएड कॉलेज, बचपन प्ले स्कूल समेत अन्य व्यवसाय का संचालन किया जाता है। हालांकि जांच के दौरान कोई भी अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं थे। 

जांच के बाद भी किसी तरह की गडबडी मिलती है, इसकी पुष्टि हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों में इनकम टैक्स के पदाधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,468