टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 27 मार्च को महावीर मंडल कांके रोड की बैठक आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्री राजेश रजक जी को अध्यक्ष चुना गया।
साथ ही महावीर मण्डल कांके रोड के संरक्षक के रूप में श्री अजय घोष, श्री पवन बजाज, श्री रमेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद श्री नकुल तिर्की, श्री गुंदरा उरांव, श्री कौशिक डे साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में श्री रमेश सिंह, श्री विश्व्नाथ सरकार, श्री गौतम दास, श्री विजय कुमार, मंत्री श्री गौतम गोराई राजू रजक, विनय सिंह, विनय प्रसाद, सह मंत्री के रूप में रत्नेश ठाकुर, श्री गोरचन्द्र दास, विवेक गर्ग, शेखर सहदेव, उत्तम गोराई प्रचार मंत्री श्री राणा प्रताप मित्र, प्रदीप लकड़ा, कोषाध्यक्ष के लिए राजा भट्टाचार्य बनाया गया है।
रामनवमी पूजा के इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से श्री जयंत नाथ सहदेव जी को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया। इस बैठक में महावीर मंडल कांके रोड के सभी अखाड़ा के सदस्य मौजूद थे ।