Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे पहुंचे रांची

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे पहुंचे रांची
विज्ञापन
  • राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर दिया बयान

टीम एबीएन, रांची। राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी में उबाल है। झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि देश में जो भी लोग संविधान का सम्मान करते हैं उनमें आक्रोश देखा जा रहा है। 

अपने झारखंड आने को लेकर रांची में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इसी बात को लेकर जितने भी कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेता हैं, उन सभी से चर्चा की जायेगी और अगर जरूरत पड़ी जितने भी जनप्रतिनिधि हैं, सभी राहुल गांधी के समर्थन में अपना इस्तीफा दे देंगे।

राहुल गांधी की सदस्यता जाने को लेकर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब रांची पहुंचे। 

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनका स्वागत किया। उनके साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत पार्टी के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रांची एयरपोर्ट पर उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विषय में चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने बताया कि पिछले दिनों जिस प्रकार से राहुल गांधी की सदस्यता हटायी गयी वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में दिये गये एक भाषण का हवाला देते हुए मानहानि के तहत उन्हें अधिकतम दो साल की सजा सुनायी गयी है और इसी के साथ उनकी सदस्यता हटा दी गयी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,088