टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर कोर्ट के पास हत्याकांड के गवाह पर फायरिंग
सिविल कोर्ट के गेट पर सोमवार की दोपहर एक युवक पर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया। वहीं गोली चलने के बाद कुछ देर के लिए उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गोली नवीन सिहं नामक युवक पर चलाई गई थी। जो मनप्रीत सिंह हत्याकांड का गवाह था और गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचा था।
घटना जमशेदपुर कोर्ट के गेट नबंर-3 के पास हुई हैं। वहीं गोली चलाने के बाद सभी बदमाश भागने में सफल रहे। वहीं घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस सहित वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये और मामले की छानबीन जुट गये हैं। घटना की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।