टीम एबीएन, (कर्रा)। लोधमा में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर महावीर मंदिर परिसर में पंचायत स्तरीय बैठक संपन्न हुआ, जिसमें सभी पंचायतों के लोग बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पूजा विधि विधान से लेकर शांति सौंदर्य से मनाने की अपील की गयी तथा अस्त्र-शस्त्र परिचालन पर किसी प्रकार का किसी को चोट ना लगे इस पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष रंजन गुप्ता के अलावा पवन गुप्ता, रमन गुप्ता, गणेश जयसवाल, शुभम जयसवाल, हेमंत केसरी, लक्ष्मी केसरी, संतोष केसरी, निरंजन केसरी तथा सभी ग्राम ग्रामीण उपस्थित थे।