- बैठक में उपायुक्त को ज्ञापन सौपने की सहमति बनी
टीम एबीएन, कटकमसांडी (हजारीबाग)। रविवार को डांटों खुर्द के सोमवार साप्ताहिक बाजार परिसर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा घोषित इको सेंसेटिव जोन के विरूद्ध एक बैठक वार्ड सदस्य भोला सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस बाबत उपायुक्त हजारीबाग को एक ज्ञापन सौंपकर डांटों पंचायत सहित प्रखंड के कुल 76 गांवों को इको सेंसेटिव जोन से मुक्त करने की मांग रखी गयी।
बैठक में पंचायत क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्धजन व ग्रामीण उपस्थित हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इको सेंसेटिव जोन के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर इसके आगामी दुष्परिणामों से लोगों को परिचित कराया जाय। मौके पर मौजूद मुखिया कुवांरी बखला ने बताया कि प्रखंड के 76 गावों में आदिवासी बहुल डांटो पंचायत भी इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत नामित किया गया है, जिसका विरोध सड़क से सदन तक किया जायेगा।
मौके पर एमानुएल होरो, करलुस लिंडा, जसिंता रुंडा, मेरी रुंडा, रेजिना बाड़ा, अनिता एक्का, किरण रुंडा, सुनीता एक्का, सुसाना एक्का, कथरीना रुंडा, मरियम एक्का, असरिता तिग्गा, अगस्तिन एक्का, इमिल एक्का, द्रविड टोप्पो, झमन यादव, मो. सगीर, विलियम लिंडा, रीता मरांडी, अनिता तिग्गा, पूनम टोप्पो, करुणा नाग, फूलमनी हेरेंज, सरोज टोप्पो सहित दर्जनों बुद्धिजीवी व मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि यदि घोषित इको सेंसेटिव जोन का सड़क से सदन तक विरोध नही किया गया, तो प्रभावित क्षेत्र में रहने वालों का जीना दूभर हो जायेगा। स्थानीय निर्माण कार्य ठप होने से लोगो के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी। रोजगार प्राप्ति को लेकर पलायन लोगों की मजबूरी बन जायेगी। बैठक में आगामी रविवार को पुन: बैठक कर रणनीति बनाने की सहमति बनायी गयी।