Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चरही में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चरही में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का जोरदार स्वागत
विज्ञापन

टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। सोमवार को हजारीबाग से रांची जाने के क्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बहेरा गांव पहुंचे। वहां आदिवासी युवतियों ने पारंपारिक नृत्य संगीत के साथ भव्य स्वागत किया गया। जहां पर राज्यपाल ने पंचायत भवन में महिला स्वयं सहायता और क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक कर के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। 

श्री कृष्णन ने महिला समूहों को संबोधित करते हुए कहा कि बहेरा पंचायत की महिलाएं स्वावलंबी बन रही है। अपने हाथों से बनाये गये सामग्रियों को झारखंड राज्य ही नहीं अन्य राज्यों में बिक्री कर रही है, जो एक सराहनीय कदम है। आगे कहा कि महिला समूह के लोग इससे सुदृढ़ बनकर अपने घर परिवार को सही दिशा दे रही है। राज्यपाल ने यह भी कहा कि एक दूसरे समूह को देखकर अन्य महिला समूह स्वावलंबी बन सकती हैं। 

आगे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता हैं। विस्तृत रूप से खेती कर सुखी संपन्न बन सकते हैं। इन्होंने कहा कि अभिभावकों से कहा कि अपने-अपने बच्चों को शिक्षित कर देश के विकास में भागीदारी बनायें। ताकि देश विकसित देश बन सके। 

महामहिम ने कहा कि बहेरा में पीएमआर योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जायेगा। सखी महिला मंडल को चेक के रूप में एक करोड़ का ऋण दिया गया। दो लाभुकों को पीएम आवास दो जॉब कार्ड और दो को वृद्धा पेंशन दिया गय। आगे कहा है कि इस योजना से जगजीत लागू आवेदन दे सकते हैं। जिसका लाभ तत्काल दिया जायेगा। इसके बाद महामहिम ने पंचायत भवन परिसर में लगाये गये सात स्टालों को देखा। 

इन्होंने काफ़ी खुशी महसूस की। उसके बाद भवन परिसर में पीपल के पौधा रोपण किया। उसके बाद पॉली हाउस का निरीक्षण किया। अंत में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मौके पर हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार एसपी मनोज रतन चौथे उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, एसडीओ, चुरचू बीडीओ, इंद्र कुमार, सीओ शशि भूषण सिंह, चरही, चुरचू, आंगो पुलिस, ग्रामीण, लाभुक और सखी मंडल दर्जनों लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 114,478