Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

घुड़सवारी करने पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख को घोड़े ने किया घायल

घुड़सवारी करने पहुंचे मंत्री बादल पत्रलेख को घोड़े ने किया घायल
विज्ञापन
कोडरमा। कोडरमा दौरे पर मंगलवार की रात पहुंचे झारखंड राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को घोड़े ने काट लिया। दरअसल हुआ यूं कि बुधवार की सुबह मंत्री अपने समर्थकों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान वे घूमते हुए गिरिडीह रोड पहुंचे, जहां स्थानीय नागरिक महेंद्र यादव के घोड़े को देख उन्होंने घुड़सवारी की इच्छा जाहिर की। उन्होंने घोड़े पर सवार होकर घुड़सवारी का लुत्फ उठाया। घोड़ा से उतरने के बाद मंत्री ने अपने हाथों से उक्त घोड़े को खाने के लिए दिया, इसी दौरान घोड़े की दांत से उनकी उंगली घायल हो गयी, जिसके बाद परिसदन भवन में सीएस डॉ़ एबी प्रसाद की निगरानी में मंत्री का इलाज किया गया। इस संबंध में सीएस ने बताया कि माननीय मंत्री की उंगली मामूली रूप से घायल थी, मगर एनिमल बाईट होने के कारण उन्हें टेटनस की सुई के अलावे एंटी रैबीज का डोज भी दिया गया। साथ ही उन्हें तीसरे, 7वें, 14वें और 28वें दिन एंटी रैबीज की सुई लेने की सलाह दी गयी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,864