Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची महावीर मंडल ने तेज की रामनवमी की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची महावीर मंडल ने तेज की रामनवमी की तैयारी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में रामनवमी की तैयारियां जोरों पर है। रांची में रामनवमी की तैयारी को लेकर महावीर मंडल के लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। शहर और जिला के विभिन्न अखाड़ों में तैयारी के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रांची महावीर मंडल के द्वारा रविवार देर शाम बड़ा तालाब के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, डीआईजी अनूप बिरथरे सहित विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। जहां उनकी महावीर मंडल की ओर से सम्मानित भी किया गया

कार्यक्रम में पहुंचे वरीय पुलिस अधिकारी अनूप बिरथरे ने बताया कि रामनवमी के साथ-साथ कई त्योहारों का समय है, जिसमें रमजान भी शामिल है। ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं, जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बलों की तैनाती सहित संवेदनशील जगहों पर जिला प्रशासन ने पैनी नजर बनाकर रखी है। 

उन्होंने कहा कि त्योहार के समय किसी भी तरह की आम जनों को कोई दिक्कत न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है। रामनवमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चार दिन पहले से ही सभी अखाड़े और महावीर मंडल के लोग रामनवमी की साज-सज्जा में जुटे हुए हैं। रामनवमी को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए महावीर मंडल एवं विभिन्न अखाड़े के सदस्य अपने अपने क्षेत्र में सफलतापूर्वक जुलूस निकालने के लिए लगातार जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर रहे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,811