Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : सतगांवा के सिहांस में छठ पर टैंकर से लाना पड़ रहा पानी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : सतगांवा के सिहांस में छठ पर टैंकर से लाना पड़ रहा पानी
विज्ञापन

टीम एबीएन, सतगावां (कोडरमा)। सतगांवा प्रखंड अंतर्गत सिहांस ग्राम पंचायत के मुसहर टोला में गर्मी शुरू होने के पहले ही पानी की समस्या शुरू हो गयी है। चैती छठ जैसे त्योहार में भी प्रशासन ने पानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया है। 

ज्ञात हो कि कोडरमा जिला के सतगांवा प्रखंड में चैती छठ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। घर-घर में छठ मनायें जाने को देखते हुए मुसहर टोला निवासी सहोदर राम के द्वारा एक किलो मीटर दूर से टैंकर से लाकर अपने पड़ोसियों के बीच पानी बांट रहे हैं। इस गांव में एक भी चापानल नहीं है और एक किलो मीटर दूर में एक कुआं है, जहां से लोग पानी लाते हैं। 

वह भी करीब करीब सुख गया है, जो लोग चार बजे भोर में कुआं पर पहुंचते हैं, उन्हें थोड़ा बहुत साफ पानी मिल पाता है। ग्रामीणों द्वारा पिछले दिनों लगातार उपायुक्त और विधायक व सांसद को आवेदन दिया गया है, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 

देश आजादी का अमृतकाल मना रहा है और सरकार द्वारा हर घर नल योजना भी चलाया जा रहा, लेकिन पता नहीं कब सतगांवा के इस मुसहर टोला के लोगों को स्थाई रूप पानी की किल्लत से निजात मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,317