Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : तीन घंटे बाधित रहा रेल यातायात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : तीन घंटे बाधित रहा रेल यातायात
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रैंड कॉर्ड लाइन स्थित कोडरमा गोमो रेलखंड पर हादसा के कारण तीन घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। इस रेलखंड पर एक मालगाड़ी कोडरमा से रेलवे पटरी लोड कर धनबाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान रविवार की सुबह चार बजे लाराबाद ब्लाक हाल्ट और हीरोडीह रेलवे स्टेशन के बीच सीरो फाटक के पास मालगाड़ी पर लदा रेलवे पटरी खिसक कर नीचे गिरने लगा।

मालगाड़ी पर लदा पटरी के रेल ट्रैक में फंसने से डाउन लाइन में आवागमन लगभग तीन घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। बाद में घटना की जानकारी धनबाद कंट्रोल को दी गयी। वहीं धनबाद कंट्रोल से घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ कोडरमा और रेलवे विभाग के तकनीकी कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे पटरी को काटकर ट्रैक से हटाया। इसके बाद डाउन लाइन क्लियर हुआ और यातायात सामान्य किया जा सका। घटना के कारण कई ट्रेनें खड़ी रहीं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,483