Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लातेहार : चालक-खलासी को अगवा कर लूट रहे थे कंटेनर, अब पहुंचे हवालात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : चालक-खलासी को अगवा कर लूट रहे थे कंटेनर, अब पहुंचे हवालात
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त गिरोह के लुटेरे एक कंटेनर के चालक और खलासी को अगवा कर कंटेनर को लेकर भाग रहे थे। 

गिरफ्तार अपराधियों में उत्तर प्रदेश निवासी राहुल यादव के अलावे ओडिशा निवासी चंद्रशेखर गंगोरा, शानू बाबू साक्री और सूरज पानीग्राही शामिल हैं। शनिवार को लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा और झारखंड के सीमावर्ती इलाके से कुछ अपराधी एक कंटेनर को लूट कर चंदवा की ओर आ रहे हैं।

 इस सूचना के बाद एसपी ने लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र और चंदवा पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी करवायी। पुलिस की टीम ने चंदवा के देवनद पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान कंटेनर को पकड़ा गया। पुलिस ने कंटेनर चला रहे उत्तर प्रदेश के सिकंदरा निवासी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार राहुल यादव से जब पुलिस ने पूछताछ आरंभ की तो उसने स्वीकार किया कि उसके गिरोह के लोगों ने मिलकर कंटेनर को लूटा है। उसने पुलिस को बताया कि उसके अन्य सहयोगी भी एक वाहन से पीछे से आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान जारी रखा।

 थोड़ी देर बाद एक क्रेटा वाहन को पुलिस ने पकड़ा और उस पर सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार तीनों लोग भी लूट कांड गिरोह के सदस्य हैं. पुलिस ने इसके बाद चारों लोगों को कब्जे में लेकर पूछताछ आरंभ किया। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि अपहृत कंटेनर के चालक और खलासी को ओडिशा के भवानी पटना में रखा गया है।

विज्ञापन