Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा : भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा : भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, भंडरा (लोहरदगा)। भंडरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरिया ताना टोली में शुक्रवार की देर रात भाई ने अपनी बहन को कुल्हाडी से मार कर हत्या कर दिया। इस मामले में आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

भंडरा थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शुक्रवार 23/03/2023 को करीब 20.45 बजे ग्राम पंडरिया ताना टोली में सुनील ताना भगत उम्र करीब 20 वर्ष पिता लल्लू ताना भगत ग्राम पंडरिया ताना टोली थाना भंडरा ने अपनी बहन सुमति कुमारी उम्र करीब 16 वर्ष को अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दिया। 

वहीं घर एवं आस पड़ोस वाले लोगों ने बताया है कि करीब 3 से 4 साल से लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर अगे्रतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,292