Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शोभायात्रा में शामिल लोगों का आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया स्वागत
विज्ञापन
  • श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास के ट्रस्टी सदस्यों ने किया योगदान 

टीम एबीएन, लोहरदगा। सरहुल महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल लोगों का श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोहरदगा इकाई ने स्वागत और अभिनंदन किया। महावीर चौक हनुमान मंदिर के सामने न्यास ने सेवा कैंप लगाया। 

इसके माध्यम से शोभायात्रा में शामिल तमाम लोगों को चना, शरबत, तरबूज और पेयजल उपलब्ध कराये गये। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने कहा कि सेवा न्यास का काम ही समाज के हर वर्ग के बीच सेवा मुहैया कराना है। सरना सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना है। 

सेवा कैंप को सफल बनाने में जिला कार्यवाह मनोज दास, सुधीर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, जिला प्रचारक दीपक कुमार, सचिन सिंह, विक्रम कुमार, नीरज ठाकुर आदि स्वयं सेवकों ने योगदान किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,525