Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पंजीकृत हुआ स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ट्रस्ट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पंजीकृत हुआ स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ ट्रस्ट
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाला स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संघ शनिवार को रांची के मोराबादी कार्यालय में पंजीकृत हो गया। 

संगठन के पंजीयन के उपलक्ष्य में संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि संगठन को अभी और बड़े कार्य करने हैं, जिसके लिए संगठन का पंजीकृत होना और संगठन के नाम से एक बैंक खाता होना आवश्यक था। इसीलिए इसका पंजीयन कराया गया। 

अब पंजीयन के बाद आसानी से संगठन के नाम से बैंक में खाता खोला जा सकेगा और संगठन के पैसों का हिसाब किताब बहुत आसानी से हो सकेगा। साथ ही संगठन के लोग बढ़-चढ़कर समाजसेवा में अपना योगदान दे सकेंगे। 

संगठन के ट्रस्ट में अध्यक्ष मनोज कुमार, संयोजक दिलीप कुमार, महासचिव विकास कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार पांडे समेत कुल 21 लोग पंजीकृत हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,308