Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : उपायुक्त ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों और बीडीओ संग समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : उपायुक्त ने की जिला स्तरीय पदाधिकारियों और बीडीओ संग समीक्षा
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों समेत बीडीओ-सीओ के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। 

इस दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा गोपनीय कार्यालय द्वारा पूछे जाने वाले कार्यों के निष्पादन की स्थिति, राजस्व कार्यालय द्वारा पूछे जाने वाले कार्यों के निष्पादन की स्थिति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन, सर्वजन पेंशन, केसीसी, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, विभिन्न प्रकार के छात्रवृत्ति योजना समेत कई योजनाओं पर बिंदुवार समीक्षा की। 

उपायुक्त ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों का निष्पादन करते हुए लाभुकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अच्छादित करें।

 साथ ही उपायुक्त ने राजस्व कार्यालय से संबंधित दाखिल खारिज, आवासीय/जाति प्रमाण पत्र व अन्य आवेदनों को निष्पादन करने का निर्देश दिये। बैठक में अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,229