Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह रेलवे स्टेशन में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चंदवारा प्रखंड के पिपराडीह रेलवे स्टेशन में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला प्रशासन कोडरमा व इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन के सौजन्य से इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफलाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत चंदवारा प्रखंड स्थित पिपराडीह रेलवे स्टेशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बातें उपायुक्त श्री आदित्य रंजन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया। 

उन्होंने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम दिनांक 5 अप्रैल से दिनांक 25 अप्रैल 2023 तक संचालित किया जायेगा, जिसका ओपीडी समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक रहेगा। 

नि:शुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आंख की जांच एवं मोतियाबिंद की सर्जरी दिनांक 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, कान की जांच और कान की सर्जरी दिनांक 12 अप्रैल से दिनांक 16 अप्रैल 2023 तक, मुड़े हुए पैर का परिक्षण एवं सर्जरी दिनांक 18 अप्रैल से दिनांक 20 अप्रैल 2023 तक, स्तन और ग्रीवा कैंसर जागरुकता एवं परिक्षण दिनांक 05 अप्रैल से 10 अप्रैल 2023 तक, दांत की जांच एवं उपचार दिनांक 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक औ? बी.पी व शुगर की जांच दिनांक 5 अप्रैल से 25 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। 

उपरोक्त स्वास्थ्य जांच हेतु ओपीडी का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक निर्धारित है। मरीज अपने साथ आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र अवश्य लायें। भर्ती किये गये मरीजों के साथ केवल एक ही व्यक्ति सहयोग के रुप में रहने हेतु अनुमति दी जायेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन नंबर 9820303974 पर संपर्क किया जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में मरीजों को चिह्नित करने हेतु सहिया सेविका एवं एएनएम कार्य कर रही है। सभी मरीजों का सर्वे करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। मरीजों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा में रहने और खाने की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा। मरीजों के लिए परिवहन की भी सुविधा रहेगी। 

मरीजों का आफलाईन रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी। उपायुक्त महोदय ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठायें। अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंच कर अपना स्वास्थ्य चेकअप करायें। बैठक में उप विकास आयुक्त लोकेश मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक व विभिन्न मीडिया संस्थान के मीडिया कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,286