Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रामगढ़ : स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं बना जानलेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रामगढ़ : स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला धुआं बना जानलेवा
विज्ञापन

किसानों की जमीन भी हो रही है बंजर

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिला में इनदिनों स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं से ग्रामीण काफी परेशान हैं। जिसका उदाहरण आलोक स्टील फैक्ट्री है। फैक्ट्री के चिमनी से निकलने वाले धुएं की वजह से किसानों की जमीन बंजर हो रही है। जिसके कारण ग्रामीण गोलबंद होकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं। 

कुछ दिन पूर्व बूढ़ाखाप ग्रामीणों के द्वारा प्रदूषण को लेकर आलोक स्टील फैक्ट्री का पूरी तरीके से चक्का जाम कर दिया गया था और अब इस मामले में संज्ञान लिया गया है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्या का समाधान होगा।

वहीं, अब श्री वेंकटेश स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीला धुआं भदानी नगर क्षेत्र के महुआ टोला, चौकीया ताड़, बोंगड़ा, सहित दर्जनों पंचायत प्रभावित हो रहे हैं। प्रदूषण को बंद कराने को लेकर ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त माधवी मिश्रा को लोगों ने आवेदन दिया है।

प्रदूषण की समस्या के वजह से पर्यावरण पूरी तरह से दूषित हो रही है। पेड़ पौधे मर रहे हैं, पेड़ पौधे समय से पहले मर जा रहे हैं। स्पंज फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण वन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर जिले के वन प्रमंडल पदाधिकारी नितिन कुमार ने अब संज्ञान लिया है। नितिन कुमार ने कहा कि प्रदूषण को लेकर जिले के उपायुक्त माधवी मिश्रा से विशेष बातचीत की जायेगी।

वहीं, प्रदूषण को लेकर रामगढ़ सिविल सर्जन ने कहा कि प्रदूषण वातावरण को प्रभावित कर रहा है। फैक्ट्री से निकलने वाले जहरीले धुएं की वजह से लंग कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि ये उनके लिए जानलेवा होता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,451