टीम एबीएन, रांची। रामनवमी को लेकर नामकुम से 30 अखड़ा और झांकियां निकलेगी। श्री महावीर मण्डल केंद्रीय समिति नामकुम बाजार के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह बताया कि अखड़ाधारियों और झांकियों से अपील की है कि शांतिपूर्ण ढंग अपने-अपने गंतव्य से निर्धारित समय पर पहुंचे और अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण कुमार, बबलू सिंह, मंटू राय, बिरसा पाहन, अनिल कुमार सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।