Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-मैक्लुस्कीगंज पथ पर कुसुमटोली के के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइक की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतकों की पहचान हेचकल तिर्की (20) और छोटू गंझू (22) के रूप में हुई। जबकि अमित गंझु और सहदेव गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया सभी चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार सरहुल मनाने के बाद बाइक सवार युवक अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच कुसुमटोली के पास विपरीत दिशा से आ रहे दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घर से बाहर निकले तो देखा कि युवक गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़े हुए हैं। 

इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हेचकल तिर्की और छोटू गंझू को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,873