Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 233
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

परिजनों को ढाढ़स बंधाने गदोखर गांव पहुंचे सदर विधायक मनीष जयसवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
परिजनों को ढाढ़स बंधाने गदोखर गांव पहुंचे सदर विधायक मनीष जयसवाल
विज्ञापन
हजारीबाग। सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गदोखर में तालाब में डूबने से मंगलवार को हुए हादसे में पांच मासूम नौनिहालों की मौत की हो गयी थी। विधायक श्री जायसवाल ने इस मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल मंगलवार को ही झारखंड विधान सभा की चलती बजट सत्र के अंतिम दिन इस मामले को सदन पटल पर पुरजोर तरीके से उठाया और सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में लाते हुए तत्काल मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक नौनिहालों के परिजनों को सहायता प्रदान करने की मांग की। बुधवार को सदर विधायक शोकाकुल परिजनों से मिलने और उन्हें ढाढस बंधाया। कहा कि मैं एक बेटा के रूप में सदैव आपके साथ खड़ा हूं और भविष्य में भी रहूंगा। विधायक श्री जायसवाल ने मृतक मासूमों के परिजनों को आर्थिक सहयोग और 25-25 किलो चावल सौंपा। विधायक श्री जायसवाल ने सभी शोकाकुल परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा मिलेगा। मौके पर कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, कटकमसांडी भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन मेहता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन