Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : अब जल्द नयी भर्ती नीति के तहत सृजित होंगी नौकरियां

झारखंड : अब जल्द नयी भर्ती नीति के तहत सृजित होंगी नौकरियां
विज्ञापन
  • 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नयी भर्ती नीति के तहत जल्द नौकरियां सृजित होंगी और 1932 भू-अभिलेख आधारित अधिवास नीति पर काम जारी है। उन्होंने 1932 की खतियान (भूमि रिकॉर्ड) नीति पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए भर्ती नीति को लेकर मुख्यमंत्री से बयान की मांग कर रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना भी साधा।

राज्य विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन अपनी समापन टिप्पणी में हेमंत सोरेन ने कहा कि 1932 की नीति हमारी थी, है और रहेगी... इस पर काम हो रहा है... नयी भर्ती नीति के तहत नौकरियां सृजित होंगी... ये वो शेर का बच्चा है, जो लंबी छलांग के पहले दो कदम पीछे आया है। झारखंड विधानसभा में 13 मार्च से हंगामा जारी था, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले विपक्ष ने खतियान और नयी भर्ती नीति के मुद्दों पर मुख्यमंत्री के बयान की मांग की थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,903