Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह-जमुई का हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ धराया

गिरिडीह-जमुई का हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी हथियार के साथ धराया
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। बिहार की जमुई पुलिस ने एसएसबी के साथ ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाकर गिरिडीह और जमुई के हार्डकोर नक्सली सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जमुई पुलिस ने सुनील मरांडी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया है। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा जा रहा है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो सुनील मरांडी गिरिडीह के भेलवाघाटी और बिहार के जमुई के चरकापत्थर इलाके का एरिया कमांडर भी है। सुनील मरांडी जमुई के चरकापत्थर थाना के टोलापहाड़ गांव का रहने वाला है।

सुनील मरांडी पर अर्जुन हेंब्रम और चतुर हेंब्रम की हत्या का आरोप है। दोनों पिता-पुत्र थे। साल 2019 में दोनों की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा कि सुनील मरांडी का अपना दस्ता था। अपने दस्ते के साथ ही यह दोनों जिलों के इलाके में कमांड भी रखता था। सुनील मरांडी दोनों जिलों के ठेकेदारों से लेवी भी वसूलता था। दोनों ही जिलों की पुलिस को सुनील मरांडी की तलाश थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,090