Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआइटी मेसरा में गोष्ठी आयोजित

बीआइटी मेसरा में गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बीआइटी मेसरा की आंतरिक शिकायत समिति ने 2023 को उपलब्धियों तक संघर्ष अधिकारिता की यात्रा पर एक संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से अनुसंधान एवं विकास भवन के सेमिनार हॉल में शुरू हुआ। 

अतिथि वक्ताओं में ओंग अपैरल की सह संस्थापक संध्या सिंह कुंडिया, आधार महिला शिल्प उद्योग की संस्थापक रेशमा दत्ता और बाइक और लर्निंग की संस्थापक जॉयती बी शामिल थीं। कार्यक्रम के आयोजन समिति में संस्थान के कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना मुख्य संरक्षक के रूप में एवं फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक विभाग के प्रोफेसर डॉ पापिया मित्रा मजूमदार आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में शामिल थे। कार्यक्रम के संयोजक कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सहायक प्रो और आईसीसी के सदस्य डॉ इंदु स्निग्ध थे।

आयोजन समिति के अन्य सदस्यों में प्रोफेसर, फार्मास्यूटिकल साइंस एंड टेक विभाग व सदस्य आईसीसी वेंकेटेशन जयप्रकाश सहायक रजिस्ट्रार कानूनी व सदस्य सचिव आईसीसी निधि जयसवाल, उप नियंत्रक सदस्य आईसीसी एके सिंह एवं एनजीओ प्रतिनिधि व सदस्य आईसीसी कौशिकी सेनगुप्ता थे। 

यह संगोष्ठी कार्यशाला उपस्थित लोगों के लिए सफल महिला उद्यमियों के अनुभवों से सीखने और समान विचारधारा वाले व्यक्तियों के साथ नेटवर्क बनाने का एक शानदार अवसर था। आईसीसीबी मिश्रा की सदस्य सचिव निधि जयसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,873