Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड के आठ में से छह प्रतिभागी विभिन्न कैटेगरी में बने विजेता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड के आठ में से छह प्रतिभागी विभिन्न कैटेगरी में बने विजेता
विज्ञापन

नेशनल ब्यूटी पेजेंट प्रोग्राम 

टीम एबीएन, रांची। रांची के स्टोरी लाइन इंडिया और बीडी इवेंट कंपनी ने साथ मिलकर दिल्ली के एसके स्टार कंपनी के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट प्रोग्राम का अयोजन 19 मार्च को नोएडा सेक्टर 62 के अस्पम स्कोत्तिश स्कूल में किया। जहां चीफ गेस्ट बॉलीवुड से बिग बॉस सीजन 16 फेम सबीना कुंडियाल के साथ ही गेस्ट के रूप मे कई नेशनल व इंटरनेशनल पर्सनेलिटी मौजूद थे। 

शो में सात जूरी विभिन क्षेत्रों से मौजूद थे, जिसमें स्टोरी लाइन इंडिया की डायरेक्टर साधना कुमर और बीडी इवेंट कंपनी की डायरेक्ट प्रियंका जयसवाल को सेलेब्रिटी जूरी के रूप में एसके स्टार कंपनी के डायरेक्ट संदीप गोवस्वामी और सोनिया खताना ने बुलाया था। 

इस शो में मिस्टर, मिस, मिसेज और किड्स चार कैटेगरी में प्रतियोगिता का अयोजन हुआ। जिसमें करीब दो सो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। झारखंड से भी आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 6 विभिन्न कैटेगरी में विनर बने। 

स्टोरी लाइन इंडिया की डायरेक्ट साधना कुमर ने कहा की नेशनल ब्यूटी पेजेंट में जिस तरह से था सारे प्रतिभागी ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। फिर भी जिस तरह से सारे कैटेगरी में हमारे विनर हुए है, हमारा नाम रोशन किया है, उस से गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

साधना कुमर ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मिसेज में फर्स्ट रनर अप अर्चना चौबे हुई, जो ब्रांड एंबेसडर के रुप में भी चुनी गई, उनके साथ सेकंड रनर अप में मोनिका शर्मा हुई। मिस्टर में फर्स्ट रनर अप भवानी सिंह व सेकंड रनर अप अर्श कामरान के साथ ही मिस में फर्स्ट रनर अप शिल्पा कश्यप व सेकंड रनर अप सोनल प्रिया हुई, जिन्होंने हमारे कंपनी से ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। 

बीडी इवेंट की डायरेक्ट प्रियांका जायसवाल जी ने कहा कि जितने भी प्रतिभागी थे वे मेरे शो झारखंड फैशन फेम में विनर या प्रतिभागी के रूप में स्टेट लेवल पर हिस्सा ले चुके थे, नेशनल लेवल के प्रतियोगिता में उन्हें ले जाना और उनको जीतते देखकर काफी खुशी महसूस हो रही है। आगे भी प्रतिभाागयों के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करेगी जिस से इस क्षेत्र में वह आगे बढ़े और हम सब के साथ ही झारखंड का नाम रोशन करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,605