Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में छात्रों का उग्र प्रदर्शन
विज्ञापन
  • पुलिस ने किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले

टीम एबीएन, रांची। राजधानी में छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने विधानसभा की ओर मार्च किया। काफी संख्या में छात्र विधानसभा के पीछे पहुंच गये। जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया। छात्र काफी आक्रोशित दिख रहे हैं।

आक्रोशित छात्रों को रोकने के लिए पुलिस को लाठी और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। दरअसल, छात्रों का जुलूस विधानसभा की तरफ कूच किया। 60-40 नाय चलतो... के नारे के साथ विधानसभा घेराव के लिए छात्र आगे बढ़ रहे थे। 

विधानसभा के समीप बेरिकेडिंग तोड़ने का छात्रों ने प्रयास किया। आक्रोशित छात्रों को जगन्नाथ मंदिर के पास पुलिस ने रोका। पुलिस के रोके जाने के बाद छात्र मैदानी रास्ता पकड़कर विधानसभा के पिछले हिस्से पहुंच गये। आक्रोशित छात्रों के जुलूस को देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिर भी छात्र नहीं रूके। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ छात्रों को तितर-बितर किया। 

वहीं आक्रोशित छात्रों की तरफ से पथराव किया गया। जिसमें कई पुलिसवालों को चोट लगी है। बता दें कि नियोजन नीति को लेकर राज्य के युवा काफी आक्रोशित हैं। अपना विरोध करने के लिए उन्होंने विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया था। जिसके बाद राज्य भर से छात्र रांची में जुटे हैं। 

बता दें कि हेमंत सोरेन सरकार नियोजन नीति को हाइकोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसके बाद हेमंत सरकार ने नई नियोजन नीति की घोषणा की। जिसमें 60-40 के प्रावधान को लेकर स्थानीय युवाओं में नाराजगी है। युवा नई नियोजन नीति को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इनके विरोध को स्लोगन है- 60-40 नाय चलतो...।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,757