Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झुमरी तिलैया : तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कॉमर्स कॉलेज के शिक्षक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झुमरी तिलैया : तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कॉमर्स कॉलेज के शिक्षक
विज्ञापन
  • उपायुक्त, शासी निकाय समेत अन्य को दिया ज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में 21 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कॉमर्स कॉलेज करमा के शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मी तीसरे दिन 23 मार्च को भी हड़ताल पर डंटे रहे। कॉलेज कैंपस में सभी धरना पर बैठे रहे और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते दिखे। 

संघ के अध्यक्ष प्रो रामेश्वर प्रसाद राणा ने बताया कि आठ सूत्री मांगों को लेकर वे लोग पिछले 3 दिनों से हड़ताल पर हैं। 23 मार्च को स्थानीय सचिव, शासकीय निकाय, उपायुक्त कोडरमा और कॉलेज के प्राचार्य को मांग पत्र सौंपा है। 

इनकी मांगों में प्राचार्य को की गयी अनुशंसा को लागू करवाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को चिकित्सा अवकाश का भुगतान करने, अर्जित अवकाश पर नियम को लागू करवाने, बिना बर्सर के हस्ताक्षर के प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय कोष के दुरुपयोग को बंद करने, बिना शासी निकाय की अनुमति के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति बंद करने, प्राचार्य द्वारा मनमाने ढंग से ली जा रही यात्रा भत्ता को रोकनावे और सक्षम प्राचार्य की नियुक्ति कराने आदि शामिल हैं। 

हड़ताल पर बैठने वाले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों में प्रो रामेश्वर राणा, प्रो अशोक कुमार स्वर्णकार, प्रो अरविंद कुमार सिन्हा, प्रो युगल साव, प्रो मदन कुमार राणा, प्रो किशोरी साव, प्रो श्याम किशोर ठाकुर, प्रो सुरेश प्रसाद यादव, प्रो जगदीश प्रसाद, किशोर कुमार पासवान, संजय कुमार शर्मा और अनूप कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,394