- 5 अप्रैल को दिल्ली में किसान मजदूर रैली को सफल बनायें : प्रेम प्रकाश
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 92वें शहादत दिवस पर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) ने वार्ड नंबर 19 अंतर्गत इंदरवाटांड़ में शहादत दिवस मनाया।
मौके पर भगत सिंह के चित्र पर उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। जहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहे, शहीदों ले लो लाल सलाम... आदि गगनचुंबी नारे लगाये जा रहे थे।
मौके पर शिवनंदन भुइयां की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्माण कामगार यूनियन के नगर सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि 23 मार्च 1931 को आजादी के दीवाने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश साम्राज्यवादियों ने फांसी दे दी थी।
ये क्रांतिकारी चाहते थे कि साम्राज्यवाद को खात्मा हो तथा शोषणकारी व्यवस्था हो। सांप्रदायिक सद्भाव बनी रहे, वर्गीय भेदभाव खत्म हो और वैज्ञानिक समाजवाद की स्थापना हो। मौजूदा केंद्र सरकार ब्रिटिश हुकूमत की नीतियों पर चलते हुए लोकतंत्र को लगातार कमजोर कर रही है।
उन्होंने मोदी सरकार की किसान मजदूरविरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू और किसान सभा के आह्वान पर 5 अप्रैल को दिल्ली रैली में हजारों की संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शंभु पासवान, राजेंद्र पासवान, शिवनंदन भुइयां, अनील कुमार, जागेश्वर भुइयां, पप्पू भुइयां, रामचंद्र भुइयां, अनारकली देवी, गंगा देवी, मंजू देवी, नलिया देवी, संजू देवी, बिरजू भुइयां, सुनील दास, बब्लू दास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।