Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गिरिडीह : नवजात की मौत मामले में 6 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गिरिडीह : नवजात की मौत मामले में 6 पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन

टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। गिरिडीह जिले में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के जूतों से कुचलकर एक नवजात शिशु की मौत के मामले में 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें से 5 को निलंबित कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि 4 दिन के शिशु की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में तिल्ली (स्प्लीन) के फटने का उल्लेख होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरिडीह के देवरी पुलिस थाने में 2 अधिकारियों संगम पाठक और एसके मंडल समेत 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उनमें से 5 को निलंबित कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि कथित घटना देवरी पुलिस थाने के अंतर्गत कोशोडिंघी गांव में बुधवार को हुई, जब पुलिसकर्मी 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए एक घर में गये। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह घटना जिले के देवरी थाना अंतर्गत कोशोगोंदोदिघी गांव की है। देवरी के थाना प्रभारी संगम पाठक की अगुवाई में एक पुलिस टीम बीते बुधवार को अहले सुबह एक वारंटी भूषण पांडेय को गिरफ्तार करने उसके घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। 

दरवाजे पर दस्तक देने के बाद जब घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस की टीम किसी तरह जबरन अंदर दाखिल हुई। एक पुलिसकर्मी घर में रखे बिस्तर पर चढ़ गया। इसी दौरान उसके बूट से दबकर बिस्तर पर सोये 4 दिन के नवजात की मौत हो गयी। यह बच्चा आरोपी भूषण महतो का पोता था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,728