Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हवाई फायरिंग कर अपराधियों ने तस्करों से लूट ली अफीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हवाई फायरिंग कर अपराधियों ने तस्करों से लूट ली अफीम
विज्ञापन
  • राजधानी में हुई अफीम लूट की जांच में जुटी रांची पुलिस

टीम एबीएन, रांची। तुपुदाना इलाके में अफीम को लेकर गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना बुधवार देर शाम की बतायी जा रही है, हालांकि इस मामले को लेकर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है। पुलिस गोलीबारी की सूचना को लेकर जांच कर रही है। राजधानी में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार रांची तुपुदाना ओपी क्षेत्र के वारगुटू से दो युवक अफीम खरीद कर ले जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह अपराधी पहुंचे और हथियार के बल पर दोनों तस्करों से अफीम लूट ली। जब तस्करों ने अपराधियों का विरोध किया तो उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी और अफीम लेकर फरार हो गये। लूट के बाद अफीम तस्कर भी मौके से फरार हो गये। फायरिंग की आवाज सुन कर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही वहां से तस्कर के साथ साथ फायरिंग करने वाले भी फरार हो चुके थे। मौके पर से पुलिस ने एक बाइक जब्त की है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिली है, लेकिन घटनास्थल से कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक जंगल में बैठकर शराब पी रहे थे, उन्हीं लोगों ने गोली चलायी है। हालांकि पुलिस ने अफीम लूटपाट की बात से इनकार किया है। मामले की जांच की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,093