Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : तेज रफ्तार कर ने मां-बेटी को कुचला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : तेज रफ्तार कर ने मां-बेटी को कुचला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची में पांच लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। मंगलवार की रात नामकुम में हुए दर्दनाक हादसे में दो कॉलेज गर्ल्स की मौत को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने पुरानी पुलिस लाइन के पास मां और बेटी को कुचल दिया। 

इस हादसे में मां और बेटी बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दोनों के ही स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फिरायालाल चौक की तरफ से एक युवती और उसकी मां पैदल ही सड़क से गुजर रही थी। इतने में पुराने पुलिस लाइन के तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। 

कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मां बेटी को कुचलने के बाद भी वह नियंत्रित नहीं हुई और सड़क किनारे लगी दुकान से जा टकरायी। मां बेटी को ठोकर मारने के बाद कार सवार दो युवक मौके से भागने में कामयाब हो गये। 

पास में ही सरहुल पूजा की तैयारियों को लेकर कुछ युवक जमा थे, जिन्होंने मां और बेटी को एक एंबुलेंस को रुकवा कर आनन फानन में इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा। रिम्स अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार युवती और उसकी मां दोनों की ही स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस की देखरेख में दोनों का इलाज फिलहाल चल रहा है।

विज्ञापन