Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : नियोजनालय, गोलमुरी में आयोजित हुआ मेगा प्लेसमेंट ड्राइव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जमशेदपुर : नियोजनालय, गोलमुरी में आयोजित हुआ मेगा प्लेसमेंट ड्राइव
विज्ञापन
  • कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त ने बच्चों के वितरित किये आफर लेटर 
  • 858 शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों में 507 का किया गया चयन, 29 नियोजकों ने लिया भाग 
  • नियोजनालय में निबंधन करायें बेरोजगार युवा, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे : विजया जाधव, उपायुक्त 

टीम एबीएन, जमशेदपुर। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी  झारखंड, रांची के तत्वावधान में जिला कौशल कार्यालय ने अवर प्रादेशिक नियोजनालय, जमशेदपुर कार्यालय परिसर में एक दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। 

कौशल प्रशिक्षित एवं शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से आयोजित इस मेगा कैंप में लगभग 1500 युवक-युवतियों ने भाग लिया जिसमें अधिसूचित रिक्तियों के लिए विभिन्न नियोजकों के द्वारा कुल 858 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टेड एवं कुल 507 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से चयनित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की उपायुक्त विजया जाधव शामिल हुईं जिन्होंने चयनित बच्चों के बीच आॅफर लेटर वितरित किया। मौके पर निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी अरूण द्विवेदी, जिला कौशल पदाधिकारी बम बैजू मौजूद रहे। 

मौके पर उपायुक्त एवं उपस्थिति अतिथियों ने झारखंड कौशल विकास मिशन सोसायटी ने चलाये जा रहे योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन किया। उपायुक्त ने कैंप में पहुंचे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार जानकारी के अभाव में हम अच्छे अवसर खो देते हैं, जरूरी है कि युवा जागरूक रहें।

उन्होंने अपील की है कि वैसे सभी शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां अपना निबंधन नियोनालय में अवश्य करायें ताकि नियोजकों द्वारा रिक्तियां प्राप्त होने पर ससमय आप सभी को सूचित किया जा सके। 

उन्होंने आश्वस्त किया कि इसी तरह का एक मेगा प्लेसमेंट कैंप घाटशिला अनुमंडल के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया जायेगा। कहा कि सरकार का यही लक्ष्य है कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य नहीं जाना पड़े, यहीं अपने राज्य और जिले में रोजगार उपलब्ध कराये जाएं इस उद्देश्य के तहत कैंप आयोजित किया गया।  

इस कार्यक्रम में जिला एवं अन्य स्थानों से कुल 29 नियोजकों ने 2687 रिक्तियां उपलब्ध कराई थी जिसमें बीएमडब्लू इन्डस्ट्रीज लिमिटेड, स्टील स्ट्रीप वील्स लिमिटेड, ड्रीम स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड,  क्वालिटी फेवरिकेटरर्स, सेवा सहयोग सिक्यूरिटी प्रा लि आदि शामिल थे जिन्होने सेफ्टी आफिसर, ट्रेनी, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, हाउस कीपिंग, गनमैन, सुरक्षा सुपरवाइजर, आफिस स्टाफ, कुक, आईटीआई वेल्डर, फीटर, मेकेनिकल सुपरवाइजर, वेल्डर सह ग्लास कटर, फील्ड आफिसर, मार्केटिंग, क्लाविटी कंट्रोल, मोल्डिंग हेल्पर, रिसेप्शनिस्ट, ड्राइवर, कांटा आपरेटर, सिविल इंजीनियर, गैस कटर, पेंटर, ग्राइंडर, हेल्पर, डाई फीटर, मेडिलन ट्रेनी, अप्रेंटिस ट्रेनी, स्वींग मशीन आपरेटर, ब्युटिशियन जैसे पदों पर भर्ती ली है। इसके साथ ही जिले में कार्य कर रहे विभिन्न कौशल एजेन्सी यथा- झारखंड कौशल विकास योजना, दीनदयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र (मेगा), कल्याण गुरूकुल, आर- सेटी, एनयूएलएम, जेएसएलपीएस एवं मॉडल कैरियर सेन्टर, टाटा स्टील फाउण्डेशन, पूर्वी सिंहभूम ने भी भाग लिया। मौके पर सुश्री प्रियंका भारती, नियोजन पदाधिकारीके साथ श्री शिवान्सु सिंह, एमजीएनएफ फेलो, जिला पीएमयू के सदस्य एवं कार्यालय कर्मी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,751