Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बीआइटी लालपुर स्पोर्ट्स : बिजविट और बीसीए वारियर्स फाइनल में

बीआइटी लालपुर स्पोर्ट्स : बिजविट और बीसीए वारियर्स फाइनल में
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। बुधवार को बीआइटी लालपुर का पूरा प्रांगण छात्र-छात्राओं की सोसाइटी के सामूहिक कार्यक्रम औरोरा 23 के नाम से दो दिन का यह आयोजन डीन एएसी बीआइटी मेसरा डॉ सुदीप दास ने कार्यक्रम का उद्घाटन गुब्बारे उड़ा कर किया। 

इस उद्घाटन समारोह में हमारे ऊर्जावान निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अमृता प्रियम, डॉ श्रावणी मुखोपाध्याय उपस्थित थी। आज पूरा बीआइटी विद्यर्थियों के तरह-तरह के आयोजन से उत्साहित रहा। विद्यर्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टॉल लगाया। 

22 और 23 तारीख तक विभिन्न प्रकार खेलों का भी आयोजन किया गया। आज कबड्डी का मुकाबला में लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले में बिजविट और बीसीए वारियर्स ने जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्का किया। 

कल दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला जायेगा। आज के मुकाबले में आयुष राज, अपूर्वा यस, ऋतिक ने बेहतरीन प्रदर्शन कर  टीम को जीत दिलायी। कल खोखो कबड्डी का फाइनल खेल जायेगा। 

ब्रांडिंग रिब्रान्डिंग की विजेता एनएपीएस की टीम रही। सीरीज बजर की विजेता टीम के नेतृत्व प्रतुष कुमार थे। मॉडल यूनाइटेड नेशंस के विजेता ओम कुमार दुबे, अभिमन्यु, आदित्य और माही रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,975