Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सात नये शहरों के लिए रांची एयरपोर्ट से शुरू हो रही विमान सेवा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सात नये शहरों के लिए रांची एयरपोर्ट से शुरू हो रही विमान सेवा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट 26 मार्च से देश के सात नये शहरों से जुड़ने जा रहा है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक के लिए समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल में जयपुर, गोवा, कोचीन, मंगलूरू, विशाखापट्टनम, श्रीनगर और देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है।

इसमें देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट देवघर राची देवघर शुरू हो रही है। यह फ्लाइट देवघर से दिन के 12.10 बजे रांची पहुंचेगी और 12.40 बजे वापस देवघर के लिए उडा़न भरेगी। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि श्रीनगर के लिए एयर एशिया अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है। एयर एशिया की यह फ्लाइट दिल्ली रांची दिल्ली होते हुए श्रीनगर जायेगी। यह फ्लाइट सुबह 08.15 बजे रांची पहुंचेगी और 08.45 बजे उड़ान भरेगी।

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे नये महानगर

  • 26 मार्च से 28 अक्टूबर तक के लिए समर शेड्यूल जारी
  • देवघर के लिए इंडिगो की फ्लाइट देवघर राची देवघर सेवा
  • श्रीनगर के लिए एयर एशिया की दिल्ली रांची दिल्ली श्रीनगर सेवा
  • कोचीन के लिए एयर एशिया की बंगलुरू रांची बंगलुरू कोचीन सेवा
  • जयपुर के लिए इंडिगो की जयपुर रांची जयपुर फ्लाइट सेवा
  • गोवा के लिए इंडिगो की गोवा रांची गोवा फ्लाइट सेवा
  • मंगलोर के लिए इंडिगो की बंगलुरू रांची पुणे मंगलोर फ्लाइट सेवा
  • विशाखापट्टनम के लिए इंडिगो की बंगलुरू रांची पुणे विशाखापट्टनम सेवा

निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि हालांकि इस समर शेड्यूल में आकाशा एयरलाइंस की सेवा को भी जोड़ा है, जबकि आकाशा एयरलाइंस की सेवा शुरू होने में करीब दो महीने का वक्त लगेगा। आकाशा एयरलाइंस रांची से तीन सेवा शुरू करने जा रही है। 

आकाशा एयरलाइंस बेंगलुरु रांची बेंगलुरु, बेंगलुरु रांची हैदराबाद और हैदराबाद रांची बेंगलुरु सेवा शुरू करने जा रही है। जल्द ही जेट एयरलाइंस की सेवा भी रांची से शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन