टीम एबीएन, रांची। आज से बीआइटी लालपुर के प्रांगण अपने विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक खेलों के आयोजन की शुरुआत रस्सी खींच टग आॅफ वार के आयोजन से शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने किया। आज से शुरू इस प्रतियोगिता में खोखो, कबड्डी, शतरंज सहित कई तरह के आयोजन किये गये हैं।
मुख्य आयोजन 22 मार्च और 23 मार्च को रखा गया है। आप सभी इस अरोरा 23 उत्सव में सादर आमंत्रित हैं। इन सभी कार्यक्रम बीआइटी के 8 सोसायटी जो विद्यार्थियों के द्वारा ही संचालित किया जाता है यह आयोजन के लिए पूरा प्रांगण को सजाया जा रहा है। छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।