टीम एबीएन, कोडरमा। रविवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोडरमा के अधिकारी एवं स्टाफ ने कोडरमा स्टेशन पर यात्रियों के बीच एक विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें बताया गया कि प्लेटफार्म एवं रेलवे के दूसरी तरफ आने-जाने के लिए हमेशा रेलवे पुल एवं फुटओवर ब्रिज का प्रयोग करें।
जल्दबाजी के चक्कर में कभी भी रेलवे ट्रैक क्रॉस कर पार नहीं करें तथा बिना उचित कारण चेन पुलिंग न करें। उक्त बातों को नहीं मानने या उल्लंघन करने, पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जायेगी जिसमें जुर्माना के साथ जेल की भी सजा हो सकती है।
ट्रेनों में चढ़ने व उतरने के समय धक्का मुक्की न करें, जरूरत नहीं रहने पर कीमती सामान लेकर न चलें, यात्रा के दौरान मोबाइल चार्जिंग में लगाकर न सोयें। यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति के द्वारा दिये गये खाद्य पदार्थों को न खायें। यात्रा के दौरान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर टोल फ्री नंबर 139 डायल करें।