टीम एबीएन, रांची। 24 मार्च को होने वाले सरहुल को लेकर राजधानी रांची में सरहुल की तैयारी जोर शोर से हो रही है। खासकर सभी सरना स्थलों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरहुल को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से विशेष तैयारी की गयी है।
झारखंड में सरहुल की विशेषता को देखते हुए पिछले दिनों और रांची के उपायुक्त और एसएसपी ने शहर के विभिन्न सरना स्थलों का जायजा लिया और सरना स्थल पर दिखी कमी खाने को तुरंत ही दूर करने का पदाधिकारियों को निर्देश दिया।
रांची नगर निगम की तरफ से भी सरहुल को लेकर तैयारी पूरी तरह से शुरू कर दी गयी है। नगर निगम के द्वारा की जा रही व्यवस्था को लेकर शहर के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि सरहुल करने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण आरक्षित प्रशासन मिले इसको लेकर काम किया जा रहा है।
सरहुल पर निकलने वाले जुलूस में शामिल लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर नगर निगम गंभीर है। सरहुल को लेकर सभी सरना स्थलों की साफ सफाई की जा रही है। जहां पर पानी के अभाव हैं, वहां पर टैंकर भेज कर सरना धर्म स्थल की सफाई हो रही है। इसके अलावा जिस रास्ते से जुलूस निकलेगी। पूरे रास्ते पर बिजली की व्यवस्था नगर निगम कर रही है।