Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : 10 लाख का इनामी नक्सली चंदन गिरफ्तार, दो राइफल बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : 10 लाख का इनामी नक्सली चंदन गिरफ्तार, दो राइफल बरामद
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार पुलिस को नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों नक्सलियों के विरुद्ध एक बड़ी सफलता मिली है। जहां हेरहंज थाना पुलिस ने भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर चंदन सिंह खेरवार उर्फ संजीवन उर्फ वैद्यनाथ उर्फ शत्रुधन सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 2 इंसास राइफल, इंसास राइफल के 370 जिंदा कारतूस, पिठ्ठू, वॉलेस सेट और मैगजीन पाउच बरामद किया है।

70 घटनाओं में शामिल था नक्सली : लातेहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हत्या, अपहरण, आगजनी समेत लगभग 70 घटनाओं में शामिल था। वहीं लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गयी और मनिका थाना क्षेत्र से धर दबोचा है। आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी सूचना के बाद पुलिस की टीम ने माओवादी के जोनल कमांडर शत्रुधन को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार कर पुलिस ने बरामद की दो राइफल : लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस की सूचना के बाद नक्सली चंदन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसके पास 2 इंसास राइफल 270 जिंदा कारतूस समेत नक्सली समान को बरामद किया है। गिरफ्तार नक्सली 10 लाख का इनामी के साथ-साथ 70 बड़ी-छोटी घटनाओ में शामिल था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,459